FEATUREDLatestNewspithoragarhPoliticsबेरीनाग

कांग्रेस के पूर्व विधायक नारायण राम आर्या के नेतृत्व में प्राधिकरण के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा ।


न्यूज होम लाइव संंवाददाता कैैलाश चन्याल

बेरीनाग  कांग्रेस पार्टी ने विकास प्राधिकरण को निरस्त करने को लेकर सोमवार को तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कांग्रेस पार्टी के  पूर्व विधायक नारायण राम  इस मौके पर उन्होने कहा  विगत वर्ष से जो विकास प्राधिकरण लागू किया हैं विकास खण्ड के 48 गाव विकास प्राधिकरण की परिधि में  आ रहा है  जो गरीब जनता मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं, उन के लिए परेशानी का कारण बन गया है।  पहाडी क्षेत्र में अधिकतर लोगों के पास गोल खाते की भूमि हैं, जिसमे भवन निर्माण स्थान चयनित  करने में असुविधा हो रही है। पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए, विकास प्राधिकरण के मानकों को पूरा करने में असुविधा हो रही है। जनता को भवन निर्माण करने काफी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा हैं,पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने कहा पहाड़ में विकास प्राधिकरण गाव से निरस्त करना चाहिए  ज्ञापन देने वालो मे पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया,  नगर अध्यक्ष हयात सिंह बाफिला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भण्डारी, कंचन पाठक, देव सिंह गैडा, मनोज पन्त, मोती सिंह धानिक, हरीश राम कस्तुब पन्त, पुष्कर लाल, नैन सिह बोरा, प्रेम राम सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This News