कालीम कार स्टैण्ड के समीप गंदगी के अम्बार की सफाई कराते बीडीओ एवं अन्य।
झारखण्ड:–
न्यूज लाइव के लिए प्रमोद झा की रिर्पोट:-
कुमारधुबी, कालीमण्डा कार स्टैण्ड के समीप लगे गंदगी के अम्बार को शुक्रवार को जेसीबी से हटाया गया। ईद पर्व को देखते हुए बीडीओ अनंत कुमार की पहल पर गंदगी हटाया गया। कुमार ने कहा कि चिरकुंडा थाना में हुई शांति समिति की बैठक में सफाई का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया था। बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि सिस्टमेटिक ढंग से कूड़े कचड़े को वेस्ट किया जा सकता है। इसके लिये लोगों में जागरुकता की कमी है। ईद पर्व के बाद शिवलीबाड़ी पूरब, उत्तर एवं मध्य पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में महाबैठक बुलाई जायेगी। पंचायत और सड़क किनारे साफ सुथरा कैसे रहे इसकी रणनीति बनायी जायेगी। मौके पर माले नेता नागेन्द्र कुमार, उपमुखिया विवेक पाठक, पंसस मनोज राम आदि थे।

