बच्चों ने बीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी
झारखण्ड:–
न्यूज लाइव के लिए प्रमोद झा की रिर्पोट:–
कुमारधुबी : पोटारी मवि के विलय के विरोध में छह से आठ कक्षा के बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल के मेनगेट में ताला जड़ दिया। प्राथमिक कक्षा के बच्चों एवं शिक्षकों को अंदर नहीं जाने दिया। आधे घंटे तक हंगामा के बाद बीईओ और कोई भी पदाधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से गुसाये बच्चे जीटी रोड पर उतर गये। करीब डेढ़ घंटे तक रोड को जाम कर दिया। छोटे बड़े सभी वाहनों को रोक दिया। सूचना पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी गिरिश देव पाण्डे दलबल के साथ पहुंचे। आश्वास दिया कि ईद के बाद संबंधित पदाधिकारियों को मामले से अवगत करा कोई हल निकाला जायेगा। इस आश्वासन पर बच्चों ने आंदोलन वापस ले लिया। बच्चों ने कहा कि विलय का गलत फैसला वापस नहीं लिया गया तो स्कूल नहीं चलने देंगे। बच्चों ने बीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि एग्यारकुण्ड ब्लॉक घेराव के दौरान बीईओ रीना कुमारी झा ने समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। उनका भविष्य अधर में है। उनके भविष्य की चिंता किसी को नहीं है। स्कूल जाते हैं और पढ़ाई भी होती है। लेकिन हाजरी नहीं बनती है। जिसके कारण वो मध्यान्ह भोजन से वंचित हैं। शिक्षकों ने कहा कि हाजरी नहीं बनेगा तो परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया जायेगा। छात्रवृत्ति, स्कूल ड्रेस, किताब आदि भी नहीं मिलेगा। कहा कि दो दिन के भीतर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो पुन: आंदोलन किया जायेगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक विष्णुलाल किस्कू ने कहा कि सरकार के आदेश के आलोक में बच्चों को शिवलीबाड़ी मवि में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में बच्चों की हाजरी नहीं बन सकती है।

