कोटा राजस्थान में अध्ययनरत पिथौरागढ के बच्चों के अभिभावकों को जिला प्रशासन ने दी जानकारी , यदि उनके बच्चे अपने घर आना चाहते हैं, तो जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को फोन से संम्पर्क करे।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़। कोटा राजस्थान में अध्ययनरत पिथौरागढ के बच्चों के अभिभावकों को जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि यदि उनके बच्चे अपने घर आना चाहते हैं, तो उनका नाम जिला आपदा नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ के फोन नंबर 05964- 226326 व 228050 या संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें। कोटा से वे बच्चे आगरा तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में आ जाएं तथा आगरा से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने दी।

