कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कुल 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कुल 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ प्रभात कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 पवन कुमार जोशी, का0 पंकज पंगरिया, का0 कुंवर पाल, कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा, गोल्डन बार, धारचूला रोड, पिथौरागढ़ से अभियुक्त मोहन चन्द्र भट्ट पुत्र गोरी दत्त भट्ट नि0 सिल्थाम उम्र 65 वर्ष को अवैध 20 पेटी बीयर व 07 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा, लोक न्यूसेन्स फैलाने वाले कुल 29 व्यक्तियों के विरूद्ध भी पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा नशा / मादक पदार्थों की तस्करी आदि के विरूद्ध चलाया जा रहा यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

