FEATUREDLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

कोतवाल सुधीर कुमार ने कोतवाली का चार्ज संभाला

रिपोर्टर सचिन गुप्ता लालकुआं

नवनियुक्त कोतवाल सुधीर कुमार ने कोतवाली का चार्ज संभालते ही कहा कि अगर जनता सहयोग करें तो अपराध शून्य हो जाए। सबसे पहले जनता की शिकायत सुनना उनकी प्राथमिकता में हैं। क्षेत्र में अवैध धंधों पर अंकुश लगाया जाएगा। बताते चलें कि दो दिन पुर्व ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने काई प्रभारी निरीक्षको के स्थानान्तरण किये। जिसके बाद लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार को बना दिया गया। शनिवार को लालकुआं कोतवाली में पहुंचे नवनियुक्त कोतवाल सुधीर कुमार ने कहा कि कोतवाली में आने वाले हर पीड़ित की शिकायत सुनी जाएगी और पूर्णता उसका समाधान किया जाएगा। लालकुआं कोतवाली में दलालों पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा।


 

Share This News