FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhandडीडीहाट

खेल महाकुंभ 2026: डीडीहाट विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी पर न्याय पंचायत मूनाकोट का कब्जा।

 डीडीहाट संवाददाता। 

​लेलू (पिथौरागढ़): खेल महाकुंभ 2026 के तहत आयोजित चार दिवसीय विधानसभा डीडीहाट विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू में धूमधाम से हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्याय पंचायत मूनाकोट ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं न्याय पंचायत गौड़ीहाट ने द्वितीय और न्याय पंचायत पीपली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

​चार दिनों तक चली इस खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के बीच कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, मुर्गा झपट, पिट्टू और वॉलीबॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर अपना दमखम दिखाया।

​समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्र पंचायत मूनाकोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख जीवन सिंह वल्दिया मुख्य अतिथि और स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

​इस दौरान खंड विकास अधिकारी मूनाकोट ख्याली राम, सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत पांडे, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौहान, चंचल सिंह, राजेन्द्र सिंह दिगारी, सतीश पंत, खड़ग सिंह, प्रकाश और रवीन्द्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share This News