गंगोलीहाट की ऐतिहासिक रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं पूर्व विधायक मीना गंगोला।

गंगोलीहाट संवाददाता।
गंगोलीहाट। मां हाटकालिका मंदिर परिसर में आयोजित गंगोलीहाट की ऐतिहासिक रामलीला में पूर्व विधायक मीना गंगोला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रामलीला मंचन के दौरान पहुंचने पर आयोजन समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मीना गंगोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मां हाटकालिका के पावन परिसर में होने वाली इस ऐतिहासिक रामलीला में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि रामलीलाएं हमारी सनातन संस्कृति और आदर्शों को जीवंत रखने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व मनोनीत सभासद (नगरपालिका गंगोलीहाट) नीमा परगाई, मनोनीत सभासद रेनू चौधरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवीन मेहरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश धनिक, किशोर कुमार, नवीन जोशी, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, विनोद डसीला सहित कई अन्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

