FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

पंचदेव मंदिर में भक्तिभाव से संपन्न हुआ जागरण अनुष्ठान, पूर्व विधायक मीना गंगोला ने लिया आशीर्वाद।

गंगोलीहाट संवाददाता। 

​गंगोलीहाट। विजयादशमी के पावन अवसर पर गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के बाजार वार्ड (पतारवाड़ा) स्थित प्रसिद्ध पंचदेव मंदिर में भव्य जागरण अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में गंगोलीहाट की पूर्व विधायक मीना गंगोला ने मुख्य रूप से प्रतिभाग कर प्रभु पंचदेव के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

​जागरण में उपस्थित जनसमूह और मातृशक्ति ने पूर्व विधायक का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा कि विजयादशमी जैसे पावन पर्व पर पंचदेव मंदिर के दिव्य अनुष्ठान में सम्मिलित होकर शीश नवाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों, भक्तों और मातृशक्ति से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद से वे अभिभूत हैं। उन्होंने प्रभु पंचदेव से सभी भक्तों व क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

​इस धार्मिक अनुष्ठान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष भूपाल आर्या, बाजार वार्ड की नगर पालिका सभासद ज्योति आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गंगोलीहाट दयाल कुमार, लखतोली के पूर्व प्रधान नवीन चंद्र जोशी, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, विनोद डसीला, सरिता, भावना, सुभाष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। देर रात तक चले भक्ति संगीत और भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

Share This News