गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र को दो और सड़कों की सौगात मिली।
विधायक मीना गंगोला के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की दो और सड़कों को मिली प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति..

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट। विधायक मीना गंगोला ने विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़को की और स्वीकृति मिल गयी है। बताते चलें कि कल ही विधानसभा क्षेत्र को 15 सड़कों की प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। जल्द ही सभी गांव सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे।विधायक मीना गंगोला ने बताया कि बीते 4 सालों में विधानसभा क्षेत्र में अनेक गांव सड़क मार्ग से जुड़ गए है । विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों जिन सड़कों को प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है उसमें लोहाथल मोटर मार्ग के किमी0 5 अंतिम बिंदु खोला गांव से तोराथल 7 किमी0 तक मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली है।जो लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। सडक स्वीकृति मिलने पर विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है।
सड़क के स्वीकृत होने पर ग्राम प्रधान खोला गांव दिनेश जोशी,पूर्व प्रधान रेवाधर जोशी,राजेन्द्र कार्की,गंगा दत्त जोशी,मोहन कार्की,मदन कार्की,देवीदत्त जोशी,आनंद बल्लभ जोशी आदि ग्रामीणों ने खुशी जताई है। साथ ही गंगोलीहाट एन. एच.309ए के किमी.29 से चौरा धुरोली व ग्राम डूनी के तोक कुटाला तक लिंक मोटर मार्ग 5 किमी. के प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान हुई है।सड़क के स्वीकृत होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा कुशल सिंह मौरा, केशर सिंह,जगत मेहरा,राजेन्द्र प्रसाद,सुंदर राम, देव सिंह मौरा,प्रेम राम जी पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा ने खुशी व्यक्त की है एवं विधायक जी का आभार प्रकट किया है।

