गंगोलीहाट से अपने घर बटकातोली जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बहन घायल।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-

गंगोलीहाट- गंगोलीहाट से अपने घर बटकातोली चौनाला जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बहन घायल। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 19 वर्ष आज दोपहर 4:00 बजे गंगोलीहाट से अपने घर की ओर जा रहा था, अपने घर से आधा किलोमीटर पहले बाइक के अनियंत्रित होने से 300 मीटर खाई में जा गिरा, करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई ।जब भी उसकी बहन भावना पुत्री मोहन सिंह उम्र 21 वर्षीय छटकने से रोड पर ही गिर गई और घायल हो गई। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक करन सिंह को खाई से निकला।

पुलिस द्वारा बताया गया कि उसके शरीर के तमाम अंगों में चोट आई, और शरीर के तमाम अंगद टूट गए हैं।युवक की मौके पर ही मौत हो गई, करन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में कक्षा 12 का छात्र है। जबकि उसकी बहन भावना राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। एसआई मोहन जोशी द्वारा शव का पंचनामा भरा गया । और लाश पोस्टमार्टम को भेज दी है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक 700 मीटर नीचे खाई में जा गिरी है। जिसमें बाइक पूरी तरह से टूट गई है । थानाध्यक्ष विशन लाल, कांस्टेबल नीरज चंद, भगवत सिंह ,नरेंद्र देउपा, संजू राम सहित तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

जबकि उसकी बहन भावना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट लाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संदीप प्रजापति ने बताया कि भावना की स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

