गंगोलीहाट विधायक श्रीमती मीना गंगोला बहुप्रतीक्षित बेलकोट-पिपलतड़ मोटर मार्ग का किया उदघाटन
न्यूज होम लाइव व्यूरोः-
गंगोलीहाट विधायक श्रीमती मीना गंगोला बहुप्रतीक्षित बेलकोट-पिपलतड़ मोटर मार्ग का किया उदघाटन
बेरीनाग वर्षो से लंबित सड़क बेलकोट-पिपलतड़ मोटर मार्ग का क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मीना गंगोला ने रिबन काट कर उदघाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार का उद्गेश्य ही सभी ग्रामीण क्षेत्रो को सडक मार्ग से जोडने का है, जिस पर सरकार , लगातार कार्य भी कर रही है। विधायक ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक गांव तक सड़के मार्ग से जुड़े यही उनकी लक्ष्य है। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों ने गंगोलीहाट विधायक का आभार जताया ,इस अवसर पर धीरज विष्ट,दीपक धानिक,महेश पंत,कृपाल रौतेला,चारू पंत,मंजू बाफिला,मंजू डसीला समेत पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौजूद रहे

