गणाई गंगोली के बनकोट एलोपैथिक अस्पताल में आज से पुनः वैक्सीनेश शुरू।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गणाई गंगोली के बनकोट एलोपैथिक अस्पताल में आज से पुनः वैक्सीनेश हो गया है। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने अस्पताल पहुँचकर वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया एवं क्षेत्रवासियों से वैक्सीन लगाने के लिए अपील की,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार निःशुल्क वैक्सीन प्रदान करने के लिए जताया साथ ही विधायक मीना गंगोला ने बनकोट एलोपैथिक अस्पताल के चिकित्सालय भवन एवं आवासीय भवनों के रंग रोगन एवं लघु मरम्मत कार्यो के लिए 17.95 लाख रुपए स्वीकृति किये है,जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है । कार्यदायी विभाग को जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

