गणाई गंगोली पूर्व विधायक मीना गंगोला ने उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेले पर टुपरौली के प्राईमरी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
गणाई गंगोली पूर्व विधायक मीना गंगोला ने उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेले पर टुपरौली के प्राईमरी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। गणाई गंगोली प्रकृति को समर्पित उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला’ के इस अवसर पर पूर्व विधायक मीना गंगोला ने गृह क्षेत्र टुपरोली के प्राइमरी स्कूल में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण का यह पवित्र त्यौहार हरेला पर्व पर इस परंपरा को आगे बढ़ाने व प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। उन्होने हरियाली का प्रतीक उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व “हरेला”की क्षेत्रीय जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी।


