berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर सी. डी. सूंठा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवम सेज (SHEG) संस्था के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों तथा सेज संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में 50 पौधों का रोपड़ हुआ एवं उन्हें संरक्षण प्रदान करने का संकल्प लिया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. सी. मठपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने एवं पेड़-पौधों को संरक्षित रखने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र ने समस्त प्रतिभागियो से वृक्षारोपण कार्यक्रम संबधी जागरूकता का प्रचार-प्रसार जन-जन तक करने की अपील की। सेज संस्था के अध्यक्ष श्री रत्नाकर पांडे ने वृक्षारोपण कार्य को एक पुनीत कार्य बताते हुए समस्त प्रतिभागियों से इस कार्य को समर्पित भाव से करने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में डॉ. पार्वती, डॉ. दीपा पंत,डॉ. एम.एस. कुटियाल, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. बी. एस. बिष्ट. डॉ. अंजली देवी यादव, डॉ. ओम प्रकाश,डॉ. प्रतिभा बिष्ट, नवीन पंत,कौशल उप्रेती शिव कुमार,विवेक कुमार,मानकी, योगेश पंत,सुरेंद्र कुमार,हिमांशु उपाध्याय, विनोद पाठक उपस्थित रहे। स्वयंसेवी नीलम पंत,दिया मेहरा,अंशुल राज आदि ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान दिया।

Share This News