FEATUREDLatestNewsउत्तर प्रदेश

गांजे के साथ फिर चेकिंग में पकड़े गये युवक को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर भेजा जेल

न्यूज होम लाइव व्यूरो अभिषेक कुमार गौड


टाण्डा ,अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली पुलिस ने एक युवको को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस रात्रि में गस्त कर रही थी, कि इसी बीच पुलिस को धौराहरा के पास एक संदिग्ध युवक के मौजूद होने की मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार एसएसआई धर्मेन्द्र सरोज, कांस्टेबल धनंजय पटेल के साथ जब मौके पर पहुचे तो उक्त संदिग्ध युवक पुलिस को देख वह भागने लगा। हालाकि पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। युवक के पास से पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ में आए युवक की इसराईल पुत्र शेर अली निवासी सिकंदराबाद टाण्डा के रुप में हुई है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रात्रि गश्त मे पेट्रोलिंग कराई जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद है, रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अगर कोई घूमता हुआ मिलेगा उससे पूछताछ की जाएगी। ज्ञात हो कि टाण्डा सर्किल में मादक पदार्थो की बिक्री का कारोबार काफी अरसे से चला आ रहा है जिसकी शिकायतें होती रही किन्तु पुलिस नजरन्दाज करती रही जिसके पीछे इस अवैध धंधे में कारोबारियों से माहवारी तय होने की चर्चा बनी रही, इधर पुलिस की सक्रियता के चलते गत दिनों भी कारोबारी पकड़े गये थे जिन्हे जेल भेजा जा चुका है।

Share This News