एनटीपीसी में जनपद एवं मण्डल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न
न्यूज होम लाइव व्यूरो अभिषेक कुमार गौड
टाण्डा,अंबेडकरनगर। एनटीपीसी नैगम सामाजिक दायित्व के तहत मण्डल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरएन सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त, अयोध्या मण्डल, अयोध्या एवं रवीन्द्र सिंह सहायक शिक्षा निदेशक, अयोध्या ने किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक एसएन पाणिग्राही, उप महाप्रबंधक मृणालिनी, उप प्रबंधक राजीव त्रिपाठी के साथ-साथ जिले के विभिन्न खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकगण तथा लगभग 2000 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी विजता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत का उनका हौसला बढ़ाया। इसके पूर्व दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रवीन्द्र सिंह सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, अयोध्या एवं विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी परियोजना के कार्यकारी निदेशक केएस राजीव ने ध्वज फहरा कर किया। साथ ही केएस राजीव ने सभी प्रतिभागियों की सलामी लिया तथा मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केएस राजीव ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल प्रतिस्पर्धा का होना नितान्त आवश्यक है, इससे बच्चों का चहुर्मुखी विकास होता है। उन्होने कहा कि आज जो बच्चे जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे है हमारी शुभकामानाये उनके साथ हैं हमें पूरी उम्मीद है कि ये बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित होगें। सहायक शिक्षा निदेशक ने एनटीपीसी द्वारा सीएसआर के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता में किये गये सहयोग की सराहना की तथा भविष्य में भी इसे बनाये रखने के लिए आग्रह किया। एनटीपीसी सीएसआर के सौजन्य से जनपद एवं मण्डल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरुप 300 कम्बल, 300 सोलर स्टडी लैम्प, 100 दिवाल घड़ी तथा 10 ट्राफियाॅ एवं अन्य आवश्यक पुरस्कार बच्चों को प्रदान किए गए साथ ही प्रतियोगिता में टेंट, कुर्सी एवं बच्चों के लिए लंच पैकेट आदि समस्त व्यवस्थाए प्रदान की गई। इन पुरस्कारों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। साथ ही जिला प्रशासन ने भी इस सहयोग के लिए एनटीपीसी टांडा प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रसंशा की। कार्यक्रम के संयोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खण्ड अधिकारी, खेल शिक्षक एवं एनटीपीसी उप प्रबंधक राजीव त्रिपाठी, महिमा, सियासरन, विवेक स्वरुप श्रीवास्तव एवं शक्ति श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही है।

