जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों के लिए दुधारू गाय बना रामलीला मंच
बडकोट:–
न्यूज लाइव के लिए जय प्रकाश बहुगुणा की रिर्पोट:-
तहसील मुख्यालय भटवाड़ी में बना रामलीला मंच जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों के लिए दुधारू गाय बन चुका है इसके सौंदर्यीकरण के नाम पर छोटी छोटी योजनाओं को स्वीकृत करके इसके स्वरूप को विकृत किया जा रहा है ये आरोप लगाया है भास्करेश्वर रामलीला समिति के सरंक्षक जयंती प्रसाद नोटियाल ने उन्होनें खण्ड विकास अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि उक्त रामलीला मंच का निर्माण 1958 में किया गया था और तब से हर एक दो वर्ष बाद इस रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण नाम पर छोटी छोटी योजनाओं को स्वीकृत कर अपनी सुविधानुसार जनप्रतिनिधियों तथा ठेकेदारों के द्वारा इसमे काम कराया जाता रहा है वर्ष 2011 में बहुदेशीय भवन के नाम से बिना रामलीला समिति की सहमति से 1.35 लाख की लागत से इस मंच का लेंटर तोड़कर इस पर लोहे की चद्दर बिछवा दी थी ।क्या महज 6 साल में इस मंच की छत खराब हो गयी थी ???? जो कि पुनः ब्लाक प्रमुख निधि से 2 लाख की लागत से इस मंच की छत को उखाड़ कर रामलीला मंच पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही है जो कि सरासर गलत है
रामलीला के सरंक्षक का कहना है कि इस मंच पर केवल रामलीला ही नही बल्कि भटवाड़ी क्षेत्र में होने वाली सभी सामाजिक गतिविधियों का सम्पादन होता है वर्ष 1958 से उनके द्वारा इस मंच पर रामलीला में कई पात्रो का अभिनय किया जाता रहा और कई वर्षों से रामलीला समिति के सरंक्षक के पद पर काम कर रहे हैं जिस कारण इस मंच से उनकी भावनाएं जुड़ी हुई है और वे चाहते हैं कि इस मंच का निर्माण डिजाइन के अनुरूप हो उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से रामलीला मंच का निर्माण डिजाइन के अनुसार करने की मांग की
वहीं जब इस मामले के बावत खंड विकास अधिकारी अजय पाल चौहान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जांच के आदेश एडीओ पंचायत को दिए गए है ।

