गुरू नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व


स्थान- सितारगंज उधमसिंहनगर।
रिपोर्टर-दीपक भारद्वाज

ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में आज सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी महाराज का 550 वा प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक गया मनाया।इस मौके पर निकाला गया महान नगरकीर्तन।नगरकीर्तन में पंच प्यारो की अगुवाई व गुरुग्रन्थ साहिब की रहनुमाई में हजारों संगतों ने लिया भाग। जो गुरुद्वारा साहिब से सुबह 10 बजे से चलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए शाम 5 बजे गुरुद्वारा साहिब में आखरी अरदास के साथ हुआ सम्पन्न गुरु का अटूट लंगर गया बरताया।
वी०ओ०-ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में सिखों के पहले गुरु गुरु नानकदेव जी महाराज का 550 वा प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसमौके पर महान नगरकीर्तन नगर में निकाला गया। नगरकीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब से अरदास के साथ गुरुगंन्थ साहिब की रहनुमाई व पंच प्यारो की अगुवाई में हजारों संगतों द्वारा निकाला गया। जिसमे सर्वप्रथम सड़क को धोते हुए वीर चल रहे थे।उसके बाद सफाई करती हुई महिलाये (बिबिया) चल रही थी उसके बाद फूलो की वर्षा की जा रही थी उसके बाद गुरुग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी उसके बाद बीबी व वीरो के जत्थे गुरु का गुणगान करते हुए चल रहे थे।उसके बाद हजारो संगत पैदल व अपने-2 वाहनों से चल रही थी।उसके बाद गतका अखाड़ा आनंद पुर साहिब वाले कुलदीप सिंह के द्वारा अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हुए उनके सर्गिद चल रहे थे।महान नागरकीर्तन गरुद्वारा साहिब से होते हुए मुख्य बाजार से बिजली कालोनी होते हुए आखरी अरदास के साथ गरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ।इसमौके पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

Share This News