LatestNewsछत्तीसगढ़

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी सीधे मोबाइल पर दें

 

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट

बिलासपुर- विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए बिलासपुर जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक द्वय वाचस्पति त्रिपाठी और निशांत समैया को निर्वाचन व्यय एवं निर्वाचन आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी सीधे उनके मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तखतपुर, कोटा एवं मरवाही के व्यय प्रेक्षक वाचस्पति त्रिपाठी का मोबाइल नंबर 94255-09688 है। इसी तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी और बिल्हा के व्यय प्रेक्षक निशांत समैया का मोबाइल नंबर 94255-09689 है।

Share This News