FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsछत्तीसगढ़

छग की संस्कृति में महिलाओं का स्थान ऊंचा – सीएम बघेल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – छत्तीसगढ़ की संस्कृति में हमेशा महिलाओं का ऊंचा स्थान रहा है। यहां समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर होने के बावजूद आर्थिक भागीदारी के मामले में वें पुरूषों से पीछे रह गई थी। छत्तीसगढ़ में माता-बहनों ने योग्यता , क्षमता और आगे बढ़ने के जज्बें की कमी नहीं है। हमने संकल्प के साथ महिलाओं को अधिकार और न्याय दिलाने का जो काम किया है वह सब के सामने है। महिलाओं की यह ताकत महिला मड़ई में देखी जा सकती है।
उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने आगे कहा कि चाहे घर परिवार हो या समाज हर जगह आज महिलायें कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुये कहा कि भाजपा ने महिलाओं के नाम पर केवल दिखावा किया है , जबकि हमारी सरकार ने बेटी को आगे बढ़ाया है। आज महिलायें गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट सहित विभिन्न सामग्रियां तैयार कर रही है। बड़े उद्योगपतियों के समान अब छत्तीसगढ़ की महिलायें गोबर से पेंट , बिजली भी तैयार करेंगी। बिजली उत्पादन के साथ बिजली बेचने का काम कर महिलायें पैसे भी कमायेंगी। छत्तीसगढ़ में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में गौठान विकसित हो रहे है , जिसमें सभी बहन-बेटियों को काम दिया जा रहा है। सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने तीजा-पोरा के अवसर पर स्व-सहायता समूहों का 13 करोड़ रूपये का ऋण भी माफ कर दिया है और महिलाकोष से उनकी लोन लेने की सीमा दोगुनी कर दी है। इस खास अवसर पर सीएम ने कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , छत्तीसगढ़ महिला कोष योजनाओं से लाभ लेकर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने वाले स्व-सहायता समूहों , सखी वन स्टॉप सेंटर और नवा बिहान योजना के तहत महिला संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर कन्या विवाह योजना कॉफी टेबल बुक , सखी वन स्टॉप सेंटर टेलीफोन डायरेक्ट्री और महिला सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं के ब्रोशर का भी विमोचन भी किया।

Share This News