LatestNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी खबरें फटाफट

छत्तीसगढ़ी खबरें फटाफट मुकेश भारती के साथ:-

✔ राज्योत्सव 2018: एक से तीन नवम्बर तक होगा राज्य स्तरीय आयोजन. अटल नगर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर में आयोजित होंगे कार्यक्रम. विधानसभा चुनाव के कारण जिलों में नहीं होगा राज्योत्सव का आयोजन.
✔ दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कार्यकर्ताओं से प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का किया आह्वान.
✔ दीपका खदान से डीजल चोरी कर भाग रहे डकैतों को सुरक्षा कर्मियों ने जंगल में घेरा, वाहन छोड़कर भागे आरोपी.
✔ कुसमुंडा: धरमपुर में मोबाइल दुकान के शटर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी.
✔ कुदुरमाल के पास हसदेव नदी पर बने पुल से नीचे गिरते-गिरते बचा ट्रेलर. बड़ा हादसा टला.
✔ बांकीमोंगरा इंदिरा चौक के पास वाहन जांच कर रहे एएसआई से बाइक चालक ने की हुज्जतबाजी. जुर्म दर्ज.
✔ पसान: ग्राम कोटमर्रा नदी पुल के किनारे फंदे पर लटके मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त.
✔ पसान: ग्राम कुम्हारी दर्री से रहस्यमय ढंग से किशोर लापता.
✔ नवरात्रि पर मंदिरों एवं पूजा पंड़ालो में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़.
✔ न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर मानिकपुर खदान में वाहन चालकों की हड़ताल जारी.

Share This News