FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandचमोली

थराली पुलिस ने 471 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

चमोली पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा चलाये गए नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान में लगातार कार्यवाही थराली पुलिस ने 471 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार कर लिया है।
यशवंत चौहान, पुलिस अधीक्षक चमोली  द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश पर  थानाध्यक्ष थराली ध्वजवीर पंवार द्वारा दौराने वाहन चैकिंग देवाल पार्किंग के पास से अनिल कुमार के कब्जे से 471 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए पाए जाने पर अनिल कुमार को गिरफ्तार  कर एस.डी.एम के समक्ष जामा तलाशी लिवायी गयी।अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र प्रेमराम निवासी ग्राम वाण देवाल तहसील थराली जिला चमोली। बरामदगी- 471 ग्राम अवैध चरस। पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार  म0उप0नि0 पूनम खत्री, कानि मनमोहन, कानि यतेंद्र आदि लोग सामिल रहे।

*

Share This News