FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगणाई गंगोली

दिव्यांशी डसीला का नवोदय विद्यालय में चयन, कुर्माचल एकेडमी में खुशी की लहर।

बनकोट संवाददाता। 

​बनकोट (पिथौरागढ़): द कुर्माचल एकेडमी बनकोट (अंग्रेजी माध्यम) की होनहार छात्रा कु. दिव्यांशी डसीला ने जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्राम बासीखेत निवासी  दीवान सिंह डसीला की पुत्री दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

​छात्रा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

​बधाई देने वालों में विद्यालय के प्रबंधक  रवीन्द्र बनकोटी एवं प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह बनकोटी सहित समस्त शिक्षक वर्ग—दिनेश बनकोटी, विक्की बनकोटी, धना बनकोटी, भावना नेगी, संजना बनकोटी, रिया रौतेला, रैहना बनकोटी एवं मेघा डोभाल शामिल रहे।

​इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों में ग्राम प्रधान बनकोट रोहित बनकोटी, ग्राम प्रधान जातड़ी गौरव बनकोटी, जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण अवतार बनकोटी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य बटगेरी विक्रम मेहता ने भी दिव्यांशी की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share This News