berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

नाग महोत्सव समिति बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र को दो लाख का मेडिकल सामान खरीदकर देगा।

नाग महोत्सव समिति बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र को दो लाख का मेडिकल सामान खरीदकर देगा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग नाग महोत्सव समिति द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए दो लाख की धनराशि के मेडिकल किट खरीद कर स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग को देने जा रही है ।जिसकी सूचना नाग महोत्सव समिति के सदस्यो द्वारा दी गयी समिति के सदस्यो ने इस मुसकिल घडी में क्षेत्र में कोरोना मरीजों के उपचार करने में सहयोग करने की भावना से इस कठिन परिस्थितियों में आगे आकर एक सराहनीय पहल की है ।समिति द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य क्षेत्र मे हमेशा किए जाते रहे है। नाग महोत्सव समिति के सदस्यो ने बताया कि उनके द्वारा एक आॅक्सीजन कन्सटेर , 25 थर्मल स्कैनिंग मशीन, 60वैपोराइजर,4000 इंजक्शन डेरीफाइलीन,1000 इं डैक्सा,4000अस्यालीन,300 ब्यूडी कौड,100स्क्रिप्ट बैपोकैप और कोरोना से बचाव में आने वाले मेडिकल किट मगाई गयी है ।जिसको जल्दी ही सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र को दे दिया जाएगा । जिसके लिए समिति द्वारा दो लाख की धनराशि बैंक से निकाल कर विभिन्न मेडिकल एजेंसियों से मेडिकल किट मगाई जा रही है ।

Share This News