GeneralLatestNewsबिहार

पंचायत आमसभा का अयोजन में नीतू बनी आंगनवाड़ी सेविका।

 

डुमरियाघाट न्यूज लाइव संवाददाता दीपू कुमार गिरि।

दक्षणी हुसैनी पंचायत के वार्ड नमबर दो में केंद्र संख्या-195 के सेविका सहायिका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य झौरी देवी ने की. आमसभा का आयोजन दक्षिणी हुसैनी के महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी के मौजूदगी में किया गया. जिसमे सेविका पद पर नीतू कुमारी का चयन किया गया. सहायिका के पद के लिए केवल एक आवेदन पड़ा था. जहां आमसभा में आवेदिका अनुपस्थित पाई गई. जिससे सहायिका पद का चयन नही किया गया. आमसभा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये डुमरियाघाट थाना के जमादार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. मौके पर दक्षिणी हुसैनी के सरपंच लक्ष्मण साह, पंच विमला देवी, योद्धा यादव, दशई राय, जोखू ठाकुर, उमेश यादव, चंदन यादव, लखीन्दर यादव, विरज यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

Share This News