बाबा नीम करौली महाराज की जयंती और मंदिर के स्थापना वर्ष पर लगने वाले मेले में देश विदेश से अनुयायी उमड़
आस्था:–
गरमपानी न्यूज लाइव डिजिटल टीम:-
गरमपानी के शिप्रा नदी के तट पर बाबा नीम करौली महाराज की जयंती और मंदिर के स्थापना वर्ष पर लगने वाले मेले में देश विदेश से भक्त पहुचे। आस्था जयकारों के बीच कतारबद्ध श्रद्धालुओ ने बाबा के दर्शन किये।
कैची मंदिर मे 70 के दशक में ‘एप्पल’ मोबाइल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स को आध्यात्मिक शक्ति से बाबा की शरण लेने पर जो आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हुआ, उसे उन्होंने फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग से साझा किया । एकाध साल के अंतराल में ही जुकरबर्ग तब कैंची धाम (कैंची धाम) में बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे, थे जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। जुकरबर्ग करीब सप्ताह भर बाबा की शरण में रहे। इस दौरान उन्हें जो आध्यात्मिक ज्ञान बाबा से मिला उसने जुकरबर्ग के जीवन में नए बदलाव व नई ऊर्जा की पटकथा लिख डाली।
जुकरबर्ग ने अपनी आत्मकथा में कैंची धाम को आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र बताते हुए बाबा को अलौकिक शक्ति व आध्यात्मिक ज्ञान का भंडार बताया फेसबुक के संस्थापक के तौर पर है। अलबत्ता चमत्कारिक शक्तियों वाले बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उनके अनुयायियों के आने का सिलसिला जारी है।
कैंची धाम मेले का डीएम विनोद कुमार सुमन,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम प्रमोद कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।साथ ही सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे कारसेवको ने श्रद्धालुओं की सेवा के साथ कानून व शांति व्यवस्था में पुलिस के सहयोग को जुटे रहे।
कैंची धाम परिसर के मुख्य गेट के सामने स्थित कंट्रोल रूम में करीब पचास से ज्यादा लोगों का निशुल्क उपचार कर दवाइयां बांटी गई।
मेले मे बाबा भक्तों ने लोगों को नि:शुल्क जूस व लस्सी पिलाई।

