FEATUREDGeneralLatestNewsppSportsमहाराष्ट्रराज्य

पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क….

मुंबई। पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
साल 2002 में इंग्लैंड दौरे पर महज 17 साल की उम्र में पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पार्थिव पटेल ने 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था। 17 साल में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पार्थिव पटेल ने अपने करियर में 31.13 की औसत से 934 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल रहे। उन्होंने 62 कैच लपके और 10 स्टंप भी किए। पार्थिव ने अपने वनडे करियर में 23.74 के एवरेज से 4 अर्धशतकों के साथ 736 रन बनाए। उन्होंने 30 कैच लपके और 9 स्टंप भी किए। पार्थिव पटेल ने परिवार को वक्त देने के लिए क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान किया है। पार्थिव पटेल का कहना है कि वह एक क्रिकेटर के तौर पर अपनी जिंदगी को जी चुके हैं और उन पर पिता के तौर पर कुछ जिम्मेदारियां हैं जिन्हें अब वह पूरा करना चाहते हैं।

Share This News