पिथौरागढ़ में 24 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी 540 पदों पर सीधी भर्ती।

पिथौरागढ़ संवाददाता
पिथौरागढ़: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। आगामी 24 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में टाटा मोटर्स समेत 10 नामी कंपनियां कुल 540 विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।
प्रमुख कंपनियां और पद:
- टाटा मोटर्स: ट्रेनी (100 पद)
- टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स: फीमेल ऑपरेटर (75 पद)
- ईस्टमैन: एसोसिएट (75 पद)
- जेडएफ राने ऑटो मोटिव & इंटार्च बिल्डिंग प्रोडक्ट: 50-50 पद (ऑपरेटर व ट्रेनी)
- बजाज ऑटो व पैनासोनिक: 50-50 पद (ट्रेनी व ऑपरेटर)
- अशोक लेलैंड व सुजाता एप्लायंसेस: 30-30 पद (ऑपरेटर)
- एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस: बीडीएम (20 पद)
योग्यता और आयु सीमा:
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक तय की गई है। पद के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच रखी गई है।
आवश्यक दस्तावेज:
जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर सिंह बोरा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, स्थायी व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ मेले में शामिल हो सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

