पिथौरागढ चंडाक क्षेत्र में घास काट रही महिला पर हुआ गुलदार का हमला।
पिथौरागढ चंडाक क्षेत्र में घास काट रही महिला पर हुआ गुलदार का हमला।
न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी…

पिथौरागढ चंडाक क्षेत्र में घास काट रही महिला पर हुआ गुलदार का हमला बता दे कि पिथौरागढ के चंडाक क्षेत्र में निवासी दीपा रावत पत्नी प्रमोद सिंह रावत आज दोपहर करीब 1.30के मध्य दीपा जंगल से घास काटकर घर को लौट रही थी तभी अचानक घात लगाये गुलदार ने उसपर हमला कर दिया महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वालो के हो हल्ला करने से गुलदार भाग गया और आननफानन में गांव वालो द्वारा महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और वन विभाग के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को कॉल कर जल्दी कार्यवाही करने को कहा व क्षेत्र में वन विभाग की गस्ती टीम भेज दी गयी है साथ ही पिंजरा भी लगाया जा रहा है वहीं समस्त ग्रामीण जनों ने तुरंत गुलदार को पकड़ने की मांग की है व धायल को मुआवजा देने की मांग की है, गौरतलब है कि बीते महिनों में गुलदार चंडाक क्षेत्र में सक्रिय है पूर्व में भी गुलदार द्वारा जन हानि हुई है किंतु बन विभाग द्वारा दो गुलदारों को आदमखोर धोषित कर उन्हें शिकारियों द्वारा मार दिया गया, किंतु अभी भी गुलदार हमले कर जन क्षति कर रहा है इस प्रकार वन विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगता है ।


न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी…