पिथौरागढ जिले मे गाइड लाईन के अनुरूप 20 अप्रैल, 2020 से महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित करने के लिए छूट दी जायेगी।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़।जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कोरोना वायरस (COVID-19) के दृष्टिगत गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुरूप उत्तरांखड सरकार द्वारा पिथौरागढ़ जनपद में कोराना वायरस संक्रमण का कोई भी मामला न होने के कारण जनपद को ग्रीन जोन में रखा गया हैं। जिसके मददेनजर गृह मंत्रालय द्वारा जारी विस्तृत गाइड लार्इन के अनुरूप कार्य करने के निर्देश प्राप्त हुए है।
जिलाधिकारी ने बताया गाइड लाईन के अनुरूप ही जनपद में 20 अप्रैल, 2020 से महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित करने के लिए छूट दी जा रही है। जिसमें सूचीबद्ध उद्योग/औद्योगिक प्रतिष्ठान (सरकारी एवं निजी) के संचालन के लिए नोडल अधिकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग को नामित किया गया है, जिनके माध्यम से उद्योग से सम्बन्धित आनलाईन तथा आफलाईन आवेदन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गयी है। इन प्राप्त आवेदन पत्रों को नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्रान्तर्गत स्वनियोजित व्यक्तियों यथा इलैक्ट्रीशियन, प्लम्बर, मोटर मैकेनिक, आर्इ0टी0 इलैक्ट्रीशियन एवं बढ़र्इ को कार्य करने की अनुमति हेतु अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों हेतु इलैक्ट्रीशियन, प्लम्बर, मोटर मैकेनिक, आर्इ0टी0 इलैक्ट्रीशियन एवं बढ़र्इ को अलग स्थानों पर यथा कार्यालयों, घरों आदि जाना होता है तो उनका चिन्हीकरण करने के उपरान्त परिचय पत्र जारी करने पर ही कार्य की अनुमति प्रदान की जायेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यो हेतु छूट दी गयी है, जिसमें सामाजिक दूरी फेस मॉस्क पहनने का कड़ाई से अनुपालन करते हुए मनरेगा के कार्यो को अनुमति प्रदान होगी। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण एवं सिंचाई के कार्यो को मनरेगा के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार की जल संरक्षण एवं सिंचार्इ के क्षेत्र की कार्ययोजना के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो को भी मनरेगा के अंतर्गत अनुमति दी गयी है। विकास खंड स्तर पर श्रमिकों को अनुमति पत्र संबंधित क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी के स्तर पर जारी किये जाएंगे, जिसका परीक्षण जिला विकास अधिकारी द्वारा किया जायेगा। खंड विकास अधिकारी के स्तर से भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जायेगा। वाणिज्य एवं निजी क्षेत्र में सरकारी मान्यता प्राप्त ग्राम पंचायत स्तर पर जन सेवा केद्र, निजी सुरक्षा सेवायेंं और सुविधा प्रदान सेवायें जो कार्यालय एवं आवासी रखरखाव से संबंधित कार्य क्रियाशील रहेंगी। मत्स्य पालक/मत्स्य जीवी सहकारी समितियां को मत्स्य पालन कार्य किये जाने की अनुमति रहेगी, जिसमें फींडिंग एवं रखरखाव, कटाई, प्रसंस्करण, पैकेंजिंग, बिक्री एवं विपणन भी सम्मिलित रहेगा। विपणन का कार्य दो पहिया वाहन से किया जाता है तो एक व्यक्ति अथवा चार पहिया वाहन से विपणन कार्य किये जाने पर अधिकतम दो व्यक्ति ही अनुमन्य होंगे। इस हेतु जनपद के मत्स्य निरीक्षक द्वारा संबंधितों को पास निर्गत किये जायेंगे। जिसका परीक्षण संबंधित उपजिलाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। जनपद में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पोल्ट्री फार्म, हैचरी और पशुधन गतिविधियों सहित पशु पालन फार्म का संचालन होगा। मक्के और सोया जैसे कच्चे माल की आपूर्ति सहित पशु आहार विर्निर्माण हेतु संचालन/परिवहन पास मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के स्तर से जारी किये जायेंगे। सामाजिक क्षेत्र में बच्चों/दिव्यांग/मानसिक रूप से कमजोर/वरिष्ठ नागरिकों/निराश्रितों/महिलाओं/विधवाओं के लिए गृहों का संचालन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण जैसे वृद्धावस्था/विधवा/स्वतंत्रता सेनानी पेंशन, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा प्रदान की गयी पेंशन और भविष्य निधि सेवाओं से संबंधित क्रियाशील रहेंगी। ऑनलाईन शिक्षा को बढ़ावा दिये जाने के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में ऑनलाईन व्यवस्था को व्यवस्थित और वृहद रूप दिया जायेगा, जिससे लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई प्रभाव न पड़े। इस हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी के स्तर से नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण से संबंधित गतिविधियां हाईवे सड़क सिंचाई परियोजना, भवन तथा लघु एवं मध्यम उद्योग सहित समस्त प्रकार की ओद्योगिक परियोजना से संबंधिता निर्माण कार्य जो नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र के बाहर हैं वह अनुमन्य रहेंगी। नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के अंतर्गत ऐसे निर्माण कार्यो को जारी रखा जा सकता है जहां मजदूर संबंधित कार्य क्षेत्र में मौजूद हों, तथा बाहर से किसी भी मजदूर को लाने ले जाने की आवश्यकता न हो। राज्य सरकार/ स्वायत्त संस्थायें व स्थानीय निकाय खुले रहेंगे जिसमें राज्य के अन्य विभाग सीमित क्षमता के साथ कार्य करेंगे समूह क, ख के अधिकारी आवश्यकता के अनुसार उपस्थित होंगे समूह ग तथा इसमें निम्न श्रेणी के अधिकारी एवं कर्मचारी दूरी का मानक सुनिश्चित करते हुए 33 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य कर सकते हैं। प्रत्येक दशा में सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। इस हेतु आवश्यक अधिकारी/कर्मचारी जो नियोजित किये जाएंगे इस संबंध में संबंधित कार्यालायाध्यक्ष द्वारा कार्मिकों के पास नियमानुसार निर्गत किये जायेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को विवाह समारोह हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकृत किया है।जो कि नियमानुसार अपने स्तर से पास जारी करना सुनिश्चित करेंगे। वन विभाग के अधीन उतने अधिकारी एवं कर्मचारी क्रियाशील रहेंगे जितने नर्सरी के संचालन एवं रखरखाव वन जीव संरक्षण वनों के आगजनी रोकने, पौधरोपण, पौधों की सिंचाई एवं वन क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रालिंग व अन्य यातायात संचालन के लिए आवश्यक होंगे। जिलाधिकारी द्वारा इन सभी गतिविधियों के संचालन हेतु संबंधित नोडल अधिकारी उपरोक्त सभी कार्यो की गतिविधियों का संचालन भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन के अनुरूप ही कराना सुनिश्चित करें। जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सभी के लिए फेस कवर करना अनिवार्य होगा, सामाजिक दूरी का तय मानको के अनुरूप पूर्णत: अनुपालन किया जायेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध होगा। उक्त का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, उत्तराखंड महामारी अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

