FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंड

पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण से बुधवार को 2 लोगों की मौत ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़। जिले में कोरोना  संक्रमण से बुधवार को 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो नये पॉजिटिव केस मिले।कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिले में लगातार सैम्पलिंग जारी है। बुधवार को विभिन्न केन्द्रों में 166 एंटीजन तथा 3 ट्रूनेट टेस्ट में से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए। आरटीपीसीआर सैम्पल में से 400 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। 7 कोरोना  पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को 2 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हुई। जिले में अब तक कुल 146 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। वहीं विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 76 एक्टिव केस हैं।

Share This News