सिक्किम मे सडक हादसे में तीन जवानो की मौत,तीन घायल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून। उत्तराखंड के लिए बुरी खबर लेकर आई है। जवानों को ले जा रहा सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुुसार, यह दर्दनाक हादसा सिक्किम में हुआ है, जहां कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों को ले जा रहा सेना का एक ट्रक खाई में जा गिरा, जिसमें 3 जवानों की जान चली गई। शहीद सैनिकों में से एक जवान की शिनाख्त बृजेश रौतेला के रूप में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को
पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे ट्रक सवार तीन जवान शहीद हो गए। हादसे में तीन अन्य जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे, जो गंगटोक की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के चलते हुआ। वाहन 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा। चालक एवं दो अन्य जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया और तीन घायल जवानों को रेस्क्यू कर गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में घायल जवानों को गंगटोक के सेना अस्पताल से बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद से कुमाऊं में संबंधित सैनिकों के परिवार व पूरे इलाके में दुःख की लहर छाई हुई है।

