पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में बेखौफ चल रहा है वसूली का कारोबार
न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–
आलापुर ,अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील परिसर में स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय बाहरी लोगों का जमावड़ा लग रहा है साथ ही साथ पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में दो निजी सहयोगी कोटेदारों के जरिए तहसील क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों से अवैध वसूली भी बात सामने आ रही है जिसकी शिकायत दबी जुबान कोटेदार कर रहे हैं।
बता दें कि रामनगर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में उचित दर विक्रेता कपिल देव शर्मा एवं संदीप यादव के अवैध हस्तक्षेप के चलते दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रहती है, जिसकी शिकायत दबी जुबान कोटेदार करते हैं ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में राशन कार्ड फीडिंग एवं आधार कार्ड मीटिंग में भी उक्त दोनों कोटेदारों द्वारा अवैध वसूली की जाती है जिसके चलते भ्रष्टाचार के मामले में वृद्धि संभव है।पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में बाहरी एवं उक्त कोटेदार के हस्तक्षेप के चलते सुबह जहां समय से पूर्व कार्यालय खुला रहता है वहीं देर शाम तक कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों की भीड़ जमा रहती है।ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा रही है वही पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के जरिए क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह से बात किए जाने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

