FEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

प्रवासी नागरिको के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ राज्य सरकार द्वारा स्थानीय बेरोजगारों विशेष तौर पर प्रवासी नागरिक जो कोविड-19 अंतर्गत अपने गृह क्षेत्र लौटे हैं, को स्थानीय स्तर पर उनके गृह क्षेत्र में ही स्वरोजगार प्रदान करने हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना प्रारम्भ की गई है।जिसमें उद्योग,सेवा क्षेत्र एवं ब्यवसाय हेतु ऋण सुविधा में 25 फीसदी अनुदान लाभार्थी को दिया जा रहा है। जनपद पिथौरागढ़ में जिला उद्योग केन्द्र में उक्त योजनान्तर्गत ऑन लाइन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं,जिन्हें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला चयन समिति द्वारा स्वीकृत किया जाता है,वर्तमान तक जिले में प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति दिए जाने हेतु समिति द्वारा 4 साक्षात्कार आयोजित सम्पन्न कर लिए गए हैं। जिले में चार चरणों में सम्पन्न साक्षात्कार में कुल रुपये 9 करोड़ 87 लाख 25 हजार रुपये के कुल 228 आवेदनों को स्वीकृत कर लिया गया है।
मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदकों से साक्षात्कार के माध्यम से 1 करोड़ 31 लाख रुपये के कुल 42 आवेदन स्वीकृत किए गए।
साक्षात्कार के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं एवं प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह योजना जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि जिले में अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं, और अपना उद्योग आदि लगाने के साथ ही रोजगार को सृजित करते हुए अन्य को भी जोड़कर उन्हें रोजगार प्रदान करें। साक्षात्कार के दौरान कहा कि स्वरोजगार हेतु जो भी यूनिट आदि स्थापित की जाएगी,उसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से पोषित विषयक बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही जिस उद्देश्य के लिए ऋण लिया जा रहा है,उसी में धनराशि ब्यय कर उद्यम/ स्वरोजगार का कार्य करना होगा। अन्य प्रयोजन में धनराशि बिलकुल भी ब्यय न की जाय। उन्होंने अवगत कराया कि बैंक तथा उद्योग विभाग द्वारा सभी यूनिटों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी प्रवासी इस योजनांतर्गत लाभ लेते हुए स्वरोगार करना चाहता है वह अपने पूर्व अनुभवों के अनुसार जिस क्षेत्र में कार्य किया गया है उसी क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाए जाने हेतु आवेदन प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि वह ऐसा स्वरोगार अपनाएं जिससे कि उनकी आय बढ़े।
मंगलवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत के साक्षात्कार के दौरान मुख्य रूप से बकरी पालन, दुग्ध उत्पादन, जनरल स्टोर,होटल रेस्टोरेंट,पॉल्ट्री फॉर्म, ब्यूटी पार्लर आदि ब्यवसायिक गतिविधियों हेतु आवेदन प्राप्त हुए।
साक्षात्कार में मुख्य शाखा प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक जीवन चन्द्र पाटनी , मुख्य शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक पिथौरागढ़ गजेन्द्र सिंह ह्यांकी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र कविता भगत, जिला लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल,क्षेत्रीय कार्यालय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पी आर दुग्ताल,जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एन के आर्या, आई टी आई से डी सी पंत,सहायक महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र एल एम साह आदि उपस्थित रहे।

Share This News