FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगणाई गंगोली

बासुकीनाग कृषक उत्पादक संगठन का पांचवां वार्षिक अधिवेशन संपन्न, किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी।

गणाई गंगोली संवाददाता। 

​गणाई गंगोली। पंचायत भवन कूना में बासुकीनाग कृषक उत्पादक संगठन (FPO) गंगोलीहाट का पांचवां वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल गंगोला उपस्थित रहे।

​अधिवेशन की शुरुआत में संगठन के अध्यक्ष दीपक महरा ने उपस्थित अतिथियों और काश्तकारों का स्वागत करते हुए संगठन की प्रगति और गतिविधियों का ब्योरा रखा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सीईओ मोहन जोशी ने संगठन के कार्यों को साझा करते हुए क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में एफपीओ से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।

​मुख्य अतिथि गोकुल गंगोला ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने में कृषक उत्पादक संगठन अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित काश्तकारों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने को प्रेरित किया।

​कार्यक्रम में उद्यान विभाग के विकास खंड प्रभारी गौरव पंत ने किसानों को एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की बारीकियों से अवगत कराया। वहीं कृषि विभाग के न्याय पंचायत प्रभारी सचिन कुमार एवं हर्षित गंगवार ने विभागीय योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों पर जानकारी दी।

​इस अवसर पर संगठन के सचिव नवीन जोशी, कोषाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी जोशी, ओम प्रकाश, सरिता डसीला, हेमा डसीला सहित क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Share This News