बेरीनाग के पुरानाथल के समीप बारात की जीप खाई में गिरी दुल्हे भाई की मौत।
बेरीनाग। चौपाता में बारात की जीप खाई में गिरी दुल्हे भाई की मौत

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…..
बेरीनाग। पुरानाथल में बारातियों की जीप खाई में गिरने से दुल्हे के भाई की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। हादसा बेलकोट चौपाता के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है । शुक्रवार देर शाम पुरानाथल के पास एक बुलेरो जीप संख्या यूके 02टीए 1585 अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। बेरीनाग के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश राय ने बताया कि चन्तोला गांव निवासी कृष्णा राम के बेटे ओम प्रकाश की बारात पुरानाथल गई थी, वापसी में बारातियों की जीप खाई में गिर गई। दूल्हा के भाई दीप चंदोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दुल्हे का दूसरा भाई संदीप कुमार पुत्र मोहन राम नरगोली, पूरन पुत्र राजेन्द्र राम, पुष्कर पुत्र गणेश राम, दीपचंद्र पुत्र किशन राम, अक्षय पुत्र किशन राम, रोहित पुत्र सुनील कुमार, राकेश कुमार, हरीश पुत्र किशन राम घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बचाव टीम कांस्टेबल संतोष डोभाल, प्रमोद कुमार, मोहन सिंह आदि शामिल थे।

