berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhand

बेरीनाग महोत्सव समिति ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र को 2 लाख की स्वास्थ सामग्री सौंपी

बेरीनाग महोत्सव समिति ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र को 2 लाख की स्वास्थ सामग्री सौंपी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। कोरोना महामारी में क्षेत्र के विभिन्न संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग को अपने स्तर से मदद कर रहे है। बेरीनाग महोत्सव समिति के पास जमा 2 लाख की धनराशी से आक्सीजन कंसंट्रेटर, 60 वेपोराइजर, 5 ऑक्सीजन फ्लोमीटर,5हजार डेरीफाइन सहित अन्य कोरोना काल में उपयोगी दवाओं को सीएचसी बेरीनाग को सौपें। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत और महोत्सव समिति के अध्यक्ष धीरज बिष्ट ने कहा कि पूर्व में महोत्सव के दौरान यह धनराशी जमा हुई है। जिससे जनहित में सीएचसी में मेडिकल सामाग्री दी है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 सिद्धार्थ पाटनी, डा.संदीप, डा. देवेश, राजीव शर्मा, चन्द्रेशखर पाठक, विनोद पाठक, एनएस रावत, हनुमान रावत, हिमांशु उपाध्याय, रतनाकर पांडे आदि मौजूद रहे।

Share This News