सरकारी सिस्टम पर खड़े हुए सवाल,सरयू नदी में मिले अधजले शव मिलने की जांच हो – सुशील खत्री,आप प्रवक्ता
सरकारी सिस्टम पर खड़े हुए सवाल,सरयू नदी में मिले अधजले शव मिलने की जांच हो – सुशील खत्री,आप प्रवक्ता
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

आप प्रवक्ता सुशील खत्री ने कोरोना महामारी के दौरान सरयू नदी में मिले अधजले शव के मिलने की जांच की मांग की। आप प्रवक्ता ने कहा,कोरोना की इस महामारी में अगर जांच में नदी में तैरते, मिले शव कोरोना मरीज का मिलता है तो सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा होता है आखिर कैसे नदी में शव को प्रवाहित किया वो भी उस नदी में जिसके पानी को पीने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
आप प्रवक्ता ने कहा,सरयू नदी में मिले शव से, स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि, पिथौरागढ शहर में सरयू से ही मुख्य रुप से पीने का पानी सप्लाई किया जाता है, और इसी नदी में शव मिलने और उसके कोरोना से ग्रसित होने के दहशत से स्थानीय लोगों में भय का माहौल दिखाई दे रहा है।सुशील खत्री ने बताया कि, एक ओर कोरोना से लडने में सरकारी इंतजाम पूरी तरह से फेल हो चुके हैं तो दूसरी ओर अब शव नदी में बहाने की घटना ने एक बार फिर से सरकार की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि पहले तो ये हालात बिहार और उत्तर प्रदेश में देखने को सुनने को मिल रहे थे लेकिन अब उत्तराखंड में भी नदी में शव मिलना हैरान करता है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना तेजी से अपने पांव प्रदेश में पसार रहा है और पानी में भी इसके लंबे समय तक जिंदा रहने और फैलने की बात वैज्ञानिक कह रहे उससे इस तरह की घटना
सरकारी इंतजाम के पूरी तरह फेल होना दर्शाती है ।उन्होंने कहा प्रदेश में ना तो जिंदा इंसानों के लिए सरकार कोई इंतजाम कर पाई और ना ही मरे हुए शवों के संस्कार के लिए ही कोई इंतजाम देखने को मिल रहे हैं। जिस कारण इन शवों का संस्कार करने वाले या तो इस संस्कार में सार्वजनिक जगहों पर कर रहे हैं या फिर इन लाशों को पानी में बहा कर छोड दे रहे हैं जिससे संक्रमण बढने का खतरा बढ गया है।

