berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में सांतू-आंठू पर्व की धूम: मेहंदी और झोड़ा-चांचरी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। सीमान्त क्षेत्र बेरीनाग में लोक संस्कृति और परंपरा के प्रतीक ‘सांतू-आंठू’ पर्व के अवसर पर मेहंदी एवं पारंपरिक झोड़ा-चांचरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर लोक संस्कृति के रंगों को जीवंत किया।

​कार्यक्रम का सफल संयोजन संयोजक मंजू बाफिला और सहसंयोजक विनीता बाफिला द्वारा किया गया। इस अवसर पर गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

​आयोजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों में सज-धजकर एक-दूसरे को मेहंदी लगाई और उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए झोड़ा-चांचरी गायन एवं नृत्य पेश किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

​इस दौरान माधवी कार्की, नीरु कार्की, हिना पंत, हेमवंती पंत, जिला संघचालक गोविंद खाती, जीवन पंत, डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, मंडल महामंत्री किरन मियान, मनोज कुमार, प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, और सोशल मीडिया प्रभारी (नगर बेरीनाग) निखिल पंत सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में स्थानीय मातृशक्ति व पुरुष उपस्थित रहे।

Share This News