FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

भाजपा के वरिष्ठ नेता कोमल मेहता बने डीडीहाट विधानसभा के प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल मेहता को डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

​जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि कोमल मेहता के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन पर यह भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक संगठनात्मक अनुभव से डीडीहाट विधानसभा में पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को नई गति व मजबूती मिलेगी।

​गिरीश जोशी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय नेता राम माधव, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का आभार व्यक्त किया।

​गौरतलब है कि कोमल मेहता संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Share This News