भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक हुआ संपन्न
बलिया बेगूसराय न्यूज लाइव संवाददाता / अनिकेत सिन्हा
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भाजयुमो नगर मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष राकेश रोशन उर्फ मुन्ना जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बलिया के ऊपर टोला में हुई इस बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि युवा के कंधे पर ही देश का भविष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को हम युवा साथी ही पूरा कर सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी अहम होने वाली है। बलिया नगर अध्यक्ष राकेश रोशन एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के कमेटी का गठन करते हुए रितेश कुमार को अध्यक्ष, अविनाश कुमार को महामंत्री, चार उपाध्यक्ष क्रमशः अशोक पंडित, बाबू साहेब, बीरबल कुमार, रोहित कुमार शर्मा, एवं चार मंत्री रोशन कुमार, मोहन कुमार, कन्हैया कुमार, विकास कुमार, सहित 31 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इस बैठक में मौजूद कुमार गौरव, राजकुमार साह, जितेंद्र पासवान, पप्पू ठाकुर, प्रवीण कुमार, चंदन कुमार, अविनाश कुमार, सोहन कुमार, धीरज पोद्दार, सुभाष कुमार, कुंदन पासवान, प्रकाश मालाकार, सूरज दास, चंदन तांती, मोहम्मद अरमान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

