FEATUREDGeneralHealthLatestNewsहरियाणा

महाविद्यालय के स्टाफ ने मिलकर 51,000/- रुपये का चेक कोरोना रिलीफ फऺड, हरियाणा में बहादुरगढ़ के एस डीएम को सौंपा।

 

न्यूज होम लाइव संवाददाता सुनील शर्मा

https://youtu.be/0PsbmLnj5iI

बहादुरगढ।आज जहाँ पूरी मानव जाति को कोरोना नामक महामारी ने जकड़ रखा है | इस वायरस के संक्रमण के कारण पूरे देश में लाक डाउन की स्थिति है जिसके कारण हर किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ल पर इस कार्य में हर कोई अपना अपना योगदान देकर इस लॉक डाउन को सफल बनाने की कोशिश कर रहा है और इस वायरस को देश से भगाने में लगा हुआ है| इसी कड़ी में वैश्य बी.एड. कॉलेज के अध्यापकगण भी अपना योगदान दे रहे हैं | वे ऑनलाइन माध्यमों से छात्राओं को पढ़ा रहे हैं ,दिन रात एक कर अपना अपना पाठ तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं वे यूट्यूब तथा जूम एप के जरिए भावी अध्यापिकाओं को पढ़ा रहे हैं| ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाते हुए वे नवीन तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं ताकि वे भावी अध्यापिका ओं को भविष्य के लिए तैयार कर सके क्योंकि आगे आने वाला युग तो इन्टरनेट का ही है |
अध्यापकगनों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि महाविद्यालय हमेशा सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ता रहा है जिसका नतीजा यह है कि पहले ही क्रम में महाविद्यालय, जो कि 1989 से स्थापित है, को नैक द्वारा ए ग्रेड से नवाजा गया था| महाविद्यालय ने इसी प्रकार के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये है और यह सब महाविद्यालय की कुशल प्राचार्या डॉ आशा शर्मा के सफल नेतृत्व का नतीजा है| महा विद्यालय के अध्यापक गण ऑनलाइन पढ़ाते हुए छात्राओं का हौसला अफजाई करते रहते हैं तथा उनसे कुछ ना कुछ काम करवाते रहते हैं ताकि उन्हें खालीपन का एहसास ना हो और वह डिप्रेशन का शिकार ना बने | भावी अध्यापक भी पढ़ाई के साथ-साथ अध्यापकगनों द्वारा दिए गए कार्य को बड़े ही तन्मयता से करती कयोकि वह न केवल उन्हें व्यस्त रखता है ब्लकि उन्हें नए नए कार्य सीखने में उनकी मदद करता है| महाविद्यालय की सभी छात्राएं एन.एस.एस. व वाई आर सी की स्वयंसेविकाए पीपीटी ,पोस्टर के जरिए लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहीं हैं तथा वे घर में ही मासक बना कर ,घर का राशन आदि समाज में बांट रहीं है साथ ही वे बेजुबान पशु पक्षियों की भी देखभाल कर उनकी सेवा कर रही है| महाविद्यालय की छात्राएं व अध्यापकगनों ने सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम कोविड-19 सघर्ष सैनानी का हिस्सा बन समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं वे यूजीसी द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार एक यूट्यूब लिंक पर भी सारे वीडियोस देखकर इस महामारी के बारे में विस्तृत में जानकारी प्राप्त कर उन्हें औरों से साझा कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं| महाविद्यालय में छात्राओं के लिए अपनी वेबसाइट पर एक हेल्पलाइन नंबर व प्राचार्या डॉ आशा शर्मा का फोन नंबर जारी किया है जिससे कि अगर कोई भी किसी प्रकार से इस महामारी के चलते कुछ दिक्कत महसूस करता है तो वे उसकी काउंसलिंग कर उन्हें सही राह दिखा सकें| साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आशा शर्मा से प्रभावित होकर जो कि किसी भी जरूरतमंद की मदद सहज भाव से करतीं हैं| उनकी इसी चीज से प्रेरणा लेकर *महाविद्यालय के स्टाफ ने मिलकर 51,000/- रुपये का चेक कोरोना रिलीफ फऺड, हरियाणा में बहादुरगढ़ के एस डीएम को सौंपा* ताकि वह राशि कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के काम आ सके और अपने देश के प्रति अपना कर्तव्य पूरा कर सकें|

 

Share This News