मित्र नहीं पुत्र बनकर बुज़ुर्ग दंपति के घर पहुँचे पुलिस के जवान।

जनपद चमोली 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

चमोली उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस कहा जाता है ।आज उत्तराखंड पुलिस ने इस बात को साबित भी कर दिखाया। लॉक डाउन के दौरान पुलिस ने मित्र होने के साथ-साथ एक पुत्र होने का धर्म भी निभाया  है, लॉक डाउन के दौरान चमोली पुलिस द्वारा लगातार ऐसे असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की जा रही है । जो अपने लिये खाना जुटाने में असमर्थ हैं, ऐसा ही एक बार फिर चमोली पुलिस के पुलिस कर्मियों ने किया ।  दिनाँक 06/04/2020 की शाम को थाना गैरसैंण पर ग्राम पंचाली के मूल निवासी एक व्यक्ति सुनिल का फ़ोन आया एवं उनके द्वारा बताया गया कि वह दिल्ली में हैं एवं लॉक डाउन के कारण घर आने में असमर्थ हैं गांव में उनके बुजुर्ग माता-पिता है जो अपने लिये खाने का सामान लाने हेतु बाजार आने में असमर्थ हैं ।उसने पुलिस से मदद करने की अपील की , थाना गैरसैंण पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग दंपति के लिये राशन इत्यादि की व्यवस्था की गयी एवं आज दिनाँक 07/04/2020 को उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, कॉन्स्टेबल रविन्द्र, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र द्वारा 02 किलोमीटर पैदल पंचाली गांव जाकर उक्त बुजर्ग दंपति का हाल जाना एवं उन्हें राशन इत्यादि दिया गया एवं पुलिस कर्मियों द्वारा भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सूचित करने हेतु कहा गया, बुजुर्ग दम्पति ने बताया   उनका बेटा तो लॉक डाउन के कारण नहीं आ पाया लेकिन उनके बेटे जैसे कुछ लोग वर्दी में आये है एवं जिनके द्वारा उनके लिए राशन इत्यादि की व्यवस्था की गयी है।बुजुर्ग दम्पति ने पुलिस कर्मियो का आभार जताया है।

Share This News