berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

समाज कल्याण विभाग ने शिविर लगाकर 66 मामलो को निस्तारण किया।

न्यूज होम लाइव व्यूरोः-

बेरीनाग विकास खण्ड के राजकीय इण्टर कालेज पुरानाथल मे समाज कल्याण विभाग ने शिविर लगाकर पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। रुकी हुई पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया। साथ ही पेंशन के लिए आवेदन पत्र भरवाए गए। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी मदन लाल ने कहा कि रुकी हुई पेंशन का जल्द भुगतान किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक विधायक मीना गंगोला की पहल पर शिविर लगाये जाने पर क्षेत्रीय लोगो ने विधायक का आभार जताया। शिविर में वृद्धावस्था के 64, विधवा के 1, दिव्यांग के 1, आवेदन पत्र भरे गए। टोटल 66 आवेदन दिये गये।शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य नंन्दन बाफिला ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चंद, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश देउपा, त्रिभुवन सिह भण्डारी,जगत सिह असवाल,नंन्दन सिह धामी,सर्वजीत राम,महेन्द्र सिह,कैलाश जोशी,राहुल कुमार समेक कई लोग मौजूद रहे।

Share This News