मुख्यमंत्री कल दंतेवाड़ा दौरे पर , जनचौपाल स्थगित
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 04 सितंबर को दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे कल सुबह 10:00 बजे हेलिकॉप्टर से दंतेवाड़ा के लिये रवाना होंगे। 11:10 बजे दंतेवाड़ा आगमन के बाद सीएम भूपेश मेडका डोबरा मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रैली और नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 03:00 बजे वे दंतेवाड़ा से रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिये कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
कल जनचौपाल कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आगामी कल बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

