युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने ACB प्रबंधन,चाकाबुड़ा के खिलाफ सौपा ज्ञापन।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क व्यूरो मुकेश भारती…
कार्यवाही की मांग अन्यथा आंदोलन की चेतावनी
युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधूसूदन दास के नेतृत्व में ACB प्रबंधन,चाकाबुड़ा के द्वारा प्लांट का दूषित काला पानी खोलारनाला में छोड़े जाने के खिलाफ एव कार्यवाही की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी, कटघोरा को ज्ञापन सौंपा गया
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधूसूदन दास ने कहा की – ACB प्रबंधन ,चाकाबुड़ा की मनमानी अपने चरम पर है प्रबंधन के द्वारा ग्रामीणों आमजनों द्वारा निस्तारी के लिए उपयोग की जाने वाली खोलारनाला में प्लांट का दूषित काला पानी छोड़ा जा रहा है जिस कारण आमजनों को परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है युवा कांग्रेस मांग करती है की जल्द से जल्द मामले को संज्ञान में लेकर प्रबंधन के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा हमे आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा
इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिला महासचिव लखन पात्रे,सचिव शब्बीर खान,शुभम महन्त,ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास, विधानसभा महासचिव असरफ अली,ज्ञानेंद्र चंद्रा,रामकुमार पटेल,ब्लॉक उपाध्यक्ष आदिल खान,ब्लॉक संयोजकगण राजेन्द्र यादव,राजेश मनहर,दीपेश यादव,सोनू जोशी,ब्लॉक महासचिव प्रशान्त शर्मा,घनश्याम साहू,अजय कुमार,वीरेंद्र कुमार,और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे

