LatestNewsबागेश्वर

राशन कार्डों के मोडिफिकेशन, अल्ट्रेशन, ऑथेंटिकेशन आदि का कार्य चालू …

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह

बागेश्वर…
जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये अवगत कराया है कि जनपद में प्रचलित समस्त राशन कार्डों के मोडिफिकेशन, अल्ट्रेशन, ऑथेंटिकेशन आदि का कार्य किया जा रहा है जिस हेतु किसी भी कार्य दिवस पर लाभार्थी जिला पूर्ति कार्यालय बागेश्वर में संबंधित दस्तावेज जमा कर अपने राशन कार्ड में संशोधन का कार्य करा सकते है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार को गरूड़ एवं कपकोट ब्लॉक में भी जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारी राशन कार्ड के संशोधन का कार्य कर रहे है। अत: जनपद के राशन कार्ड धारकों से अपील है कि वे अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी यूनिटों के आधार कार्ड, परिवार के मुखिया की बैंक एकाउंट डिटेल की छायाप्रति अपने निकटतम सस्ता गल्ला विक्रेता को उपलब्ध करा दें चूॅकि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप भविष्य में केवल उन्ही राशन कार्डों हेतु राशन निर्गत किया जाना है जो पूर्णत: ऑनलार्इन है और ऐसे राशन कार्ड जो ऑनलार्इन नहीं है उन राशन कार्डों का या जिनमें कुछ यूनिटें ऑनलार्इन नहीं है उन यूनिटों का राशन निर्गत नहीं किया जायेगा।
अत: समस्त सम्मानित कार्ड धारकों से अपील है कि वे अपने राशन कार्ड सें संबंधित सभी यूनिटों के आधारकार्ड, परिवार के मुखिया की बैंक एकाउंट डिटेल एवं वोटर कार्ड जैसे दस्तावेजों की छायाप्रति अपने निकटत सस्ता गल्ला विक्रेता या संबंधित गोदाम प्रभारी या जिला पूर्ति कार्यालय बागेश्वर में जमा करवाने का कष्ट करें ताकि भविष्य में राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड के अनुरूप निर्गत किये जाने वाले खाद्यान्न से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

Share This News