berinagNewsबिहार

रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक युवक की कटकर मौत

 बलिया/ न्यूज लाइव संवाददाता गौरव कुमार

बेगूसराय। लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर कटने से एक करीब 32 बर्षीय युवक की मौत हो गई। बरौनी कटिहार रेलखंड के लखमिनियां स्टेशन पर शनिवार की शाम डाउन 13282 राजेंद्र नगर तिनसुकिया एक्सप्रेस से शनिवार संध्या एक 32 वर्षीय युवक के कट जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के बारे में बताया गया कि खगङिया जिले के हाजीपुर का निवासी निवासी है।
जो छोटी बलिया के ऊपरटोला निवासी मोहम्मद रिजवान का दामाद है। तिनसुकिया एक्सप्रेस18.24 बजे लखमिनियां स्टेशन पर लाइन खाली नहीं रहने के कारण 5 मिनट लखमिनियां स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर रुकी थी। इसी दौरान चढने के क्रम में गाङी खुल गई और चपेट में आकर कट गया।जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही क्षत- विक्षत स्थिति में हो गई। जिसके कारण उसका दाहिना पैर घटनास्थल पर करीब 30 फीट आगे परा मिला। आरपीएफ के स्टाफ कालीचरण सिंह ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर राकेश कुमार को दिया।
मृतक ससुराल में रहकर एक लीची का बगीचा खरीदा था एवं यहां से ले जाकर खगङिया में बिक्री करता था। मृतक युवक की पहचान खगङिया हाजीपुर निवासी मो. कारो के रूप में किया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा ससुराल बालों को सूचना दे दी गई। समाचार प्रेषण तक शव प्लेटफार्म पर हीं था।

Share This News