लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
वेरीनाग कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा के विरोध में बैंक चौराहे के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका और कहा कि लखीमपुर खीरी में कई किसानों की जान गई है। और भाजपा किसानों के साथ अत्याचार कर रही है मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी मनोज साहनी भीम कुमार पुष्कर लाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

